अमृतसर| थाना जंडियाला पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार मौत के घाट उतारने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नवदीप सिंह निवासी गांव मधेपूर ने बताया कि उसके पिता कुलवंत सिंह अपने बाइक पर सवार होकर बुधवार की रात साढ़े 9 बजे जंडियाना की ओर जा रहे थे कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर कुचल दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगालते हुए जांच कर रहे हैं।


