सुल्तानविंड रोड: बरसाती नाले से फैली गंदगी

अमृतसर| सुल्तानविंड रोड स्थित बरसाती नाले से कई दिनों से गंदा पानी बह रहा है, जिससे इलाके में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं और सड़क की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है। नाले के पास पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और राहगीरों व वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के निवासी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत कर दी जाए। समय रहते समस्या का समाधान न होने पर स्वास्थ्य व सड़क सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। – गुरचरण, निवासी गुरु रामदास नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *