अंबिकापुर | बाजार से घर जाते समय बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल ग्राम सेमरडीह लुंड्रा निवासी 26 वर्षीय सुभाष पैकरा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी रविवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुभाष का हादसा शनिवार की शाम को कुंदीकला व सेमरडीह के बीच हुआ था। वह बाइक से बाजार गया था। शाम को वह अकेले बाजार से बाइक में लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे लुंड्रा में भर्ती कराया। पता चलने पर परिजन पहुंचे और उसे प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


