कुशल राजमिस्त्री बनने दिया जा रहा प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | उदयपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जिले में प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 का आगाज किया गया है। इसी पहल के तहत जनपद पंचायत उदयपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 35 युवाओं के लिए 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आर-सेटी अंबिकापुर द्वारा यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायत डांडगांव, गुमगा, पंडरीडांड़ और सलबा के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण की सबसे खास बात यह है कि प्रतिभागी ग्राम पंचायत डांडगांव में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों पर ही प्रायोगिक अभ्यास करेंगे। विशेषज्ञ ने लोगों को बिल्डिंग ले-आउट और फाउंडेशन, कॉलम निर्माण और ईंट-चिनाई, प्लास्टर और निर्माण गुणवत्ता के मानक, भत्ता, टूल-किट और ऋण की सुविधा सहित अन्य विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को मनरेगा के तहत 261 प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा। जिला पंचायत की एसीईओ नेहा सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को निशुल्क भोजन और प्रशिक्षण के बाद टूल-किट प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाने में प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *