बारियातू | प्रखंड क्षेत्र में दोपहर तीन बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान में काले बादल छा गए। गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी थी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।


