भास्कर न्यूज | पाटन गौतमबुद्धा पब्लिक स्कूल पंचकेड़िया का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। लड़कियों ने बाजी मारी। कक्षा तीन कि छात्रा प्रिया वर्मा ने 84% मार्क्स लाकर विद्यालय टॉपर रही।इस वहीं नीतू कुमारी, रानी कुमारी व आदर्श राज ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। इस संबंध में विद्यालय के निदेशक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि कक्षा एक से कक्षा छह तक चार सौ बच्चें परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यालय का रिजल्ट सत-प्रतीशत रहा। विद्यालय के टॉप फाइव विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना ही मुख्य उद्देश्य है। मौके पर प्रिंसिपल विक्की कुमार, शिक्षिका ज्योति कुमारी, सुषमा कुमारी, संध्या, सुजीत कुमार, रवि व अन्य कर्मी मौजूद थे।


