हनुमानगढ़| तेरापंथ युवक परिषद का गठन जंक्शन स्थित तेरापंथ भवन में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से प्रेम दफ्तरी को अध्यक्ष पद पर चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम दफ्तरी ने विकास जैन को मंत्री, उपाध्यक्ष प्रथम पंकज जैन, उपाध्यक्ष द्वितीय दीपेश बैद, कोषाध्यक्ष चेतन बाठिया, सहमंत्री शुभम सुराणा, संगठन मंत्री दीपांशु राखेचा को नियुक्त किया। युवक परिषद के गठन का संपूर्ण कार्य युवक परिषद के आंचलिक प्रभारी सतीश पुगलिया के देख रेख में हुआ। अध्यक्ष जैन ने कहा कि युवक परिषद सेवा संस्कार व संगठन के लिए कार्य करता है। वह कोशिश करेंगे कि तेरापंथ युवक परिषद के सभी सदस्यों को साथ लेकर वो इन कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। रक्तदान नेत्रदान जैसे अनेक प्रकार के अनेक सामाजिक कार्य परिषद करती है, जिनको आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों और समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रेम दफ्तरी ने अपने पद की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद का उद्देश्य युवा पीढ़ी को न केवल धर्म के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय बनाना है। इस अवसर पर परिषद के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें समाज के विभिन्न पहलुओं पर युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इस पहल को लेकर समाज में सकारात्मक उत्साह का माहौल है और सभी ने इसके सफलता की कामना की है। इस मौके पर आंचलिक सभा के अध्यक्ष प्रकाश जैन, मंत्री ऋषभ चौरडिया, महासभा क्षेत्रीय प्रभारी आनंद जैन, सभा के अध्यक्ष सुभाष बांठिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हरीश दफ्तरी और युवक परिषद के सदस्य मौजूद थे।


