हनुमानगढ़| गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह बाबा मेहताब सिंह में सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह की प्रेरणा से रविवार को फॉक्स नागपाल आई हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। गुरूद्वारा सेवादार रमेश मुटनेजा ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि डोमैवाल ने 70 मरीजों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की। इसमें 20 मरीज मोतियाबिंद के थे जिनका निशुल्क ऑपरेशन एकजोत चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में भोला सिंह, संदीप मिश्रा, कश्मीरा सिंह, राजा सिंह, नाजिया, सुरेंद्र, वीरेंद्र का सहयोग रहा।


