नया बस स्टैंड डिपो में बनाने की मांग को लेकर सीएम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले

भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ जंक्शन में नया बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट करने की बजाए रोडवेज डिपो परिसर में बनाने की मांग को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री विकास गुप्ता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। विकास गुप्ता ने प्रबुद्ध नागरिकों के साथ नगरपरिषद द्वारा प्रस्तावित बस स्टैंड की दूरी व दुविधा का आकलन कर मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को आमजन को होने वाली पीड़ा से अवगत करवाया। गुप्ता ने बताया कि रोडवेज डिपो में पर्याप्त जगह है। साथ ही यह शहर के बीच में है। यहां बस स्टैंड शिफ्ट होने से आमजन को भी सुविधा होगी। विकास गुप्ता ने राजस्थान के लिए जनहित के निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *