शहर की गलियों में आवारा श्वान कर रहे हमला, कई लोग हो चु​के घायल

आप भी बताना चाहते हैं किसी जन समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो अपने नाम-पते के साथ हमें 9829314691 नंबर पर वॉट्सएप कीजिए। टाउन के पंजाबी मोहल्ले व मुख्य सड़क पर लगे डिस्कॉम के बिजली ट्रांसफॉर्मर खुले में पड़े है। इनसे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया। मगर अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। -हेमंत गर्ग हनुमानगढ़| शहर की गलियों और सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर दिन सड़क पर चलते राहगीर और वाहन चालक इन कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। खासकर रात के समय इनकी संख्या और आक्रामकता बढ़ जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों की वजह से शहर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दोपहिया वाहन चालकों को ये कुत्ते अचानक दौड़कर डराते हैं, जिससे चालक संतुलन खो बैठते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। कई मामलों में बच्चों और बुजुर्गों पर कुत्तों के झुंड हमला कर चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगरपरिषद और प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर निगम की ओर से कुत्तों की नसबंदी और नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा। जिससे इनकी संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमारे मोहल्ले में हर दिन कोई न कोई कुत्तों के कारण चोटिल होता है। छोटे बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। नगर परिषद से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दुर्गा मंदिर वाली गली में पेयजल पाइप लाइन लीकेज से दिनभर सड़क पर पानी व्यर्थ बहता रहता है। एक तरफ तो सीवरेज के कारण सड़क टूटी हुई है। वहीं मिट्टी आदि होने के कारण लीकेज से सड़क पर कीचड़ पसरा हुआ है। इससे राहगीरों व वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मगर जलदाय विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। -पवन कुमार जंक्शन पुलिस स्टेशन के पास खुला पड़ा नाला हादसों को निमंत्रण दे रहा है। यह नाला पूरी तरह से दिखाई नहीं देता, जिसके कारण कई वाहन चालक अब तक गिर चुके हैं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने इस खतरनाक स्थिति के बारे में शिकायत की है, अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। -प्रवीण कुमार, जंक्शन निवासी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *