68 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़|जंक्शन पुलिस ने 68 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में रविवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चिट्टा मंगवाया था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार आरोपी निर्मल सिंह उर्फ नीमा निवासी चक ज्वालासिंहवाला से पूछताछ में पता चला कि बरामद चिट्टा में से 30 ग्राम चिट्टा गिरफ्तार दूसरे आरोपी धर्मप्रीत उर्फ प्रीत निवासी सरदूलगढ़ पंजाब ने मंगवाया था जबकि 38 ग्राम की आपूर्ति प्रगट सिंह पुत्र बलराज सिंह जटसिख हाल स्टार सिटी चक ज्वालासिंह वाला को दी जानी थी। पुलिस अब तीसरे आरोपी प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है ​कि प्रगट सिंह के कब्जे से डीएसटी की सूचना पर शनिवार को ही 6600 प्रेगाबलिन कैप्सूल बरामद औषधि नियंत्रण संगठन की टीम को सुपुर्द किया गया था। पुलिस उससे पूछताछ में यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह चिट्टा कब से मंगवा रहा था और किन-किन लोगों को आपूर्ति दे रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *