“तेरा तेरा हट्टी’… संगत ने इक्ट्ठी की राशन सामग्री

जालंधर| श्री गुरु नानक देव जी की “तेरा तेरा हट्टी’ जालंधर ने सुल्तानपुर लोधी के गांव बउपुर और आसपास के गांवों में बिस्कुट, नमकीन, रस्क, चीनी, चायपत्ती, पानी की बोतलें, मच्छरदानियां और दवाइयां भेजीं। साथ ही मदद के लिए दूसरे जरूरी सामान भी भेजे। मुख्य सेवादार तरविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि सारा सामान संगत के सहयोग से एकत्र किया गया। जब तक समस्या खत्म नहीं हो जाती, बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐसे ही मदद जारी रहेगी। इस मौके पर गुरदीप सिंह कांरवा, जसविंदर सिंह बवेजा, अमरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह रंगपुरी, जसविंदर सिंह पनेसर, हरतरमन सिंह, कार्तिक बत्तरा, हरसिमरन मक्कड़, अमृत पाल सिंह, वरिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे। उन्होंने ईश्वर से पीड़ितों के लिए कामना भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *