भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया हवन और सत्संग

जालंधर| भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में भक्तों न रविवार को यज्ञ और सत्संग किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता प्रधान रणजीत आर्य ने की। यज्ञ ब्रह्मा पं. अमित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। आर्य समाज की भजन गायिका भारती शर्मा ने भजन सुनाए। यहां ओम प्रकाश मेहता, भूपेंद्र उपाध्याय, सुनित भाटिया, डिंपल भाटिया, जसविंदर कालिया, अमरनाथ आर्या, चौधरी हरिचंद मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *