तेलंगाना में रेप विक्टिम के रिश्तेदारों का आरोपी पर हमला:घर को आग लगाई, पुलिस बचाने आई तो पुलिस वालों पर भी अटैक किया

तेलंगाना के गुडीहटनूर गांव में यौन शोषण का शिकार हुई लड़की के परिवारवालों ने संदिग्ध आरोपी के घर पर हमला कर दिया। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और संदिग्ध को बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद गुस्साए गांववालों ने पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… युवक पर लड़की को अगवा कर रेप करने का आरोप रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक ने कथित तौर पर एक युवती को अगवा किया और उसे अपने घर में कैद करके रखा। उसने कथित तौर पर युवती का रेप किया। जब इस घटना की जानकारी युवती के रिश्तेदारों को मिली, तो वे तुरंत उसके घर पहुंचे और युवक पर हमला कर दिया। गांववालों ने आरोपी के घर और पुलिस के दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक सर्कल इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *