दिल्ली LG ने शहर की गंदगी का वीडियो शेयर किया:लिखा- लाखों लोग बेबसी में जी रहे; CM आतिशी बोलीं- सरकार हर समस्या का समाधान करेगी

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने शहर की बदइंतजामी की ओर इशारा करते हुए रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया। LG ने शनिवार को दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों का दौरा किया था। उनके साथ स्थानीय भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी और हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में आए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भी थे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा। बुराड़ी, किराड़ी, कलंदर कॉलोनी जैसे कई इलाकों में भी पहले यही हालात दिखे थे। इन इलाकों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। नालियों की कोई व्यवस्था नहीं है, संकरी गलियां लगातार गाद और गंदे पानी से भरी रहती है। पीने के पानी की कमी है, महिलाएं 7-8 दिन में एक बार आने वाले टैंकर से बाल्टियों में पानी ढोने को मजबूर हैं। इसके जवाब में CM आतिशी उन इलाकों में पहुंचीं और LG का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- मैं LG का धन्यवाद करूंगी कि उन्होंने समस्या की जानकारी दी। मैं उनसे कहूंगी कि उन्हें दिल्ली में कहीं भी कोई परेशानी दिखे तो वे बताएं, आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली वालों की हर समस्या का समाधान करेगी। जानिए, LG के वीडियो में क्या था… केजरीवाल बोले- LG साहब से निवेदन है, हमारी कमियां बताएं
केजरीवाल ने भी LG को धन्यवाद दिया और कहा मेरा LG साहब से निवेदन है कि वे हमें हमारी कमियां बताएं, हम सारी कमियां दूर करेंगे। मुझे याद है वो नांगलोई-मुंडका रोड गए थे। उन्होंने बताया था कि रोड पर गड्ढे हैं। वो सड़क बननी शुरू हो गई है। कुछ दिनों में दिल्ली की CM आतिशी जी उसका उद्घाटन भी करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *