तेलंगाना में हिड़मा के साथी समेत 37 नक्सलियों का सरेंडर:इन पर 1.41 करोड़ का इनाम, ज्यादातर बस्तर के, आजाद ने भी छोड़ी हिंसा

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी के 12 कैडर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 23 सदस्य और PLGA बटालियन नंबर 1 के 2 कैडर शामिल हैं। स्टेट कमेटी मेंबर मुछाकी एरा उर्फ आजाद ने भी हथियार छोड़ दिए हैं। इनमें से कई ऐसे नक्सली हैं जिन्होंने माड़वी हिड़मा के साथ काम किया है। सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के हैदराबाद में DGM के सामने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है। आजाद (49), नारायण रमेश (70) समेत मुचाकी सोमड़ा (42) पर तेलंगाना पुलिस की तरफ से 20-20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि अन्य DVCM मेंबर पर 5-5 लाख और ACM पर 4-4 लाख रुपए इनाम घोषित था। जबकि पार्टी मेंबर्स 1-1 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं। सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सली आजाद समेत अन्य कई बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर नक्सली बस्तर के हैं। पहले देखिए ये तस्वीरें- हिंसा छोड़ने वालों की सरकार करेगी मदद- IG बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि सरकार, बस्तर पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि जो भी माओवादी हिंसा छोड़कर वापस आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से समाज में दोबारा बसाया जाए। हिड़मा समेत सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए इधर, 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सितारामा राजू जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत 6 नक्सली मारे गए थे। इसमें हिड़मा की पत्नी राजे भी शामिल थी। 20 नवंबर को हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का पूवर्ती गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हिड़मा सेंट्रल कमेटी मेंबर था, जबकि उसकी पत्नी DKSZCM कैडर की थी। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर 2 दिन में सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए और 50 माओवादियों को गिरफ्तार किया। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में बुधवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में माओवादी नेता टेक शंकर सहित 7 नक्सली मारे गए। 26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड हिड़मा पिछले 2 दशक में हुए 26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। इनमें 2010 दंतेवाड़ा हमला भी शामिल है, जिसमें 76 CRPF जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2013 में झीरम घाटी हमले, 2021 सुकमा-बीजापुर हमले में भी हिड़मा की भूमिका रही है। …………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बीजापुर एनकाउंटर…बुच्चन्ना और पापाराव की पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर: 27 लाख के इनामी थे, कर्रेगुट्टा-पहाड़ पहुंची भास्कर की टीम, यहीं छिपे हिड़मा-देवजी,नहीं करेंगे सरेंडर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए। जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल है। लेकिन पापाराव इस बार भी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *