बिलासपुर में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला:पार्षद पति का सरकारी जमीन पर मकान ढहाया, चार मंजिला इमारत सील

बिलासपुर नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की है। उसलापुर के हंसिका विहार में पार्षद पति की ओर से सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे मकान को ढहा दिया गया। इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग के एक मामले में दोमंजिला मकान ध्वस्त किया गया और जूना बिलासपुर में बिना नक्शा पास कराए बनी चार मंजिला इमारत को सील कर दिया गया। नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी ने बताया कि जूना बिलासपुर में हेमा भगतानी ने चार मंजिला भवन का निर्माण अवैध रूप से किया था। इस मामले में पिछले दो साल में जोन कार्यालय ने लगातार पांच नोटिस जारी किए थे। उचित जवाब न मिलने पर मंगलवार को चार दुकानों सहित पूरी इमारत को सील कर दिया गया। वार्ड नंबर 3 साईं नगर में पार्षद पति किरण राजेंद्र टंडन के शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। नगर निगम के सब इंजीनियर जुगल सिंह ने बताया कि तहसील से जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि निर्माणाधीन भवन सरकारी जमीन पर है। इसके बाद अवैध भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अवैध प्लाटिंग के मामले में कार्रवाई उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम ने आज अवैध निर्माण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की। उस्लापुर में ही महेश जांगड़े ने बिना ले आउट, डायवर्सन के प्लाट काट कर दोमंजिला मकान बनाने के मामले में उसे ढहा दिया। नगर निगम शहर में अवैध निर्माण के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रहा है। जोन स्तर पर अब तक लगभग 500 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *