तेलीडीह के टुसू को मिला प्रथम पुरस्कार, समाज सेवा संघ ने दिया ईनाम व सम्मान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास तेलीडीह-आदर्श कॉलोनी गायघाट में समाज सेवा संघ की ओर से बुधवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया।। इसमें पश्चिम बंगाल, चंदनकियारी, पिंड्राजोरा सहित आसपास के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेला में झूमर नाच आकर्षण का केंद्र रहा। 12 फुट ऊंची आकर्षक टुसू बनाने के लिए तेलीडीह रोड के विद्या देवी ग्रुप को प्र​थम पुरस्कार दिया गया। जबकि द्वितीय पुरस्कार बरटांड़ पुरुलिया के भजन देवी महतो ग्रुप, तृतीय पुरुलिया के ही चैथीबेड़ा के वंदना महतो ग्रुप को व चतुर्थ पुरस्कार पिंड्राजोरा आगरदाह की गंगा कुमार ग्रुप को दिया गया। संघ के अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि टुसू पर्व झारखंडी संस्कृति की धरोहर है। लोकपर्व ही झारखंड की संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं। कहा कि टुसू, सोहराय, करमा, सरहुल आदि लोकपर्व से झारखंड संस्कृति की पहचान है। आज के आधुनिक युग में लोग संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में बढ़ावा देने की जरूरत है। मौके पर प्रफुल्ल गोप, गायत्री देवी महतो, गोप समाज के मीडिया प्रभारी लालदेव गोप, वीरू, बबलू महतो, बुद्धेश्वर महतो, अर्जुन महतो, मिथलेश महतो, गोलबाबू अंसारी, अजित महतो, जीतू गोप, गौतम स्वर्णकार, अभिषेक महतो, शक्ति महतो, शीलू गोप, नवीन सिंह, रोहन महतो आदि मौजूद रहे। बोकारो | दामोदर नदी पुपुनकी ब्रिज के पास झारखंड सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी नेता पार्वती चरण महतो के नेतृत्व में विराट टुसू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी उमेश ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान झूमर नृत्य और कैलाश देहाती की ओर से झारखंडी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। पार्वती चरण महतो ने कहा कि प्रतियोगिता में 41 टुसू मंडली ने भाग लिया। बेहतर टुसू के लिए रानी कुमारी जामगोड़िया को पहला पुरस्कार 3100 रुपए, बंशीधर महतो अलकुशा को दूसरा पुरस्कार 2500 रुपए और डोली कुमारी सोनाबाद को तीसरा स्थान 1500 रुपए नकद दिया गया। साथ ही सभी मंडली को सांत्वना पुरस्कार 500 रुपए नकद दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *