भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा स्थित इनडोर स्टेडियम तरणताल (स्वीमिंग पूल) में पहली बार राज्य स्तरीय ओपन बिगिनर्स तैराकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में रायपुर, भिलाई- दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और कबीरधाम से 80 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर खिलाड़ी अधिकतम तीन इवेंट में भाग ले सकता था। तीनों इवेंट जीतने वाले खिलाड़ियों को चैंपियन ट्रॉफी दी गई। कबीरधाम से अद्रिका गुप्ता, आराध्या गुप्ता, सुरम्य चतुर्वेदी, सार्थक साहू, मनन साहू, राधा निषाद, श्रवण निषाद, सुव्रत जैन, श्लोक यादव, लोकेश चंद्रवंशी और जुगेश्वर साहू ने जीत दर्ज की। बालक 10 वर्ष वर्ग में काशी भारद्वाज रायपुर से विजेता रहे। बालिका 10 वर्ष में आरोही सिंह बिलासपुर से, बालक 12 वर्ष में आयुष्मान वर्मा बिलासपुर से, बालिका 12 वर्ष में आराध्या साव बिलासपुर से, बालिका 14 वर्ष में मेधाविनी गुप्ता बिलासपुर से, बालक 17 वर्ष में सिद्धार्थ मिश्रा बिलासपुर से, बालिका 17 वर्ष में संयोगिता सिंह बिलासपुर और अद्रिका गुप्ता कबीरधाम से विजेता बनीं। सीनियर बालक वर्ग में जुगेश्वर साहू कबीरधाम से विजेता रहे। प्रतियोगिता में कुल 32 इवेंट हुए तैराकी प्रतियोगिता में कुल 32 इवेंट हुए। इनमें 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई स्टाइल शामिल रहे। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए।


