सीबीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सम्मानित

भास्कर न्यूज | कवर्धा 16 से 18 जून तक रायपुर संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों का वार्षिक सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन एनटीपीसी कोरबा के केंद्रीय सेम्युलेटर संस्थान में हुआ। उद्घाटन एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने किया। जहां पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर ने सीबीएसई परीक्षा सत्र 2024-25 में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। जिनमें कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में 100% परिणाम रहा। विद्यालय को रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन सूचकांक 70.06 के साथ प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि पर उपायुक्त पीबीएस उषा ने विद्यालय को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया। विद्यालय के शिक्षकों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। जिनमें टीजीटी (इंग्लिश) ऋषभ रजक, कक्षा 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी विषय पढ़ाते है। जिनका परफारमेंस पूरे संभाग में पहला स्थान पाया। इसी तरह पीजीटी (जीवविज्ञान) मनोज पुषाम ने कक्षा 10वीं में विज्ञान विषय में पहला स्थान, पीजीटी (हिंदी) जयप्रकाश राजभर ने कक्षा 12वीं में हिंदी विषय में पहला स्थान पर रहा। विद्यालय को कक्षा 9 से 12 तक गुणवत्तापूर्ण परिणाम के लिए शैक्षिक उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भी मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *