खेतको | तैलिक कल्याण समिति बोकारो जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को खेतको में कार्यकारी अध्यक्ष कपिलदेव नायक के अध्यक्षता में की गई। बैठक में समिति के जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक, जिला के कई पदाधिकारी सहित खेतको पंचायत के गणमान्य समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में आगामी 18 जनवरी को खेतको में होने वाला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बताया कि खेतको के धरती में पेटरवार प्रखंड सहित खेतको आदि पंचायत कमेटी का गठन किया जायेगा। समाज के लोगो में जो भी बिखराव है उसे एक मंच पर लाया जाएगा।


