बोकारो | डीएवी सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने कुल 76 पदक हासिल कर शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित खेल योजनों में यहां के विद्यार्थियों ने शिरकत की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डीएवी सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। जिमनास्टिक (बालक वर्ग) में अंडर-14 में सेकंड रनर-अप और अंडर-19 में रनर-अप का खिताब विद्यालय के नाम रहा। वहीं रोप स्किपिंग (बालक वर्ग) में अंडर-14 में सेकंड रनर-अप तथा अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में विजेता बनकर डीएवी सेक्टर-4, बोकारो ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।


