तोड़फोड़ का विरोध करने पर पार्षद का बेटा गिरफ्तार, VIDEO:रायगढ़ में जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवाया, हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर मोहल्लेवाली और कांग्रेस विरोध कर रही है। रविवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें वार्ड नंबर-29 की पार्षद के बेटे पर रुपए लेने का आरोप लगने के बाद वो भी तोड़फोड़ के विरोध में नजर आया। जिसे बाद पुलिस उसे उठाकर ले गई। मोहल्ले के कुछ लोग पार्षद जानकी भारद्वाज के बेटे रामजाने भारद्वाज पर आरोप लगाने लगे कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर कागजों में उसने भी हस्ताक्षर किया और लाखों रुपए ले लिया है। इसकी जानकारी लगने के बाद रामजाने भारद्वाज मौके पर पहुंचा। जेसीबी पर चढ़कर तोड़फोड़ का विरोध करने लगा। चिल्लाकर कहने लगा कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जबकि मैं वार्डवासियों के साथ हूं। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने उसे जेसीबी से नीचे उतारा। घसीटते हुए उठाने लगे और दोनों पैर-हाथ पकड़कर उठा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीख-चीखकर कहता रहा आरोप गलत है पुलिसकर्मी पार्षद के बेटे को थाने ले जाने लगे। इस दौरान वो चीख-चीखकर कहने लगा कि, वो वार्डवासियों के साथ है। उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस उसे बाइक पर बैठाकर जूटमिल थाने ले गई। उसके खिलाफ 151 के तहत केस दर्ज किया गया है। कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं- बीजेपी जूटमिल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र निषाद ने बताया कि, रामजाने भारद्वाज अपने वार्डवासियों के पक्ष में बात कर रहा है। वो वार्डवासियों के साथ खड़ा है, लेकिन कुछ कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि रामजाने ने रुपए लिया है। उन्होंने बताया कि, शासकीय काम है। रोड बन रहा है, तो उस पर क्या रुपए मिलेगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और रामजाने जनप्रतिनिधि होते हुए वार्डवासियों के साथ खड़ा है, तो उसकी छवि धूमिल कर रहे हैं। वो विरोध करने पहुंचा था कि बारिश होने वाली है। उसकी मांग थी कि जिन्हें हटाया जा रहा है, उन्हें सुविधा दी जाए। इसके बाद पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई और अपराध दर्ज कर दिया। 151 के तहत कार्रवाई की जा रही इस मामले में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, जेसीबी पर चढ़कर रामजाने विरोध कर रहा था। जिसे रोका गया। उसके बाद भी नहीं मानने पर उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *