थरीके गांव में गलाडा की सख्ती, बन रही पांच अवैध इमारतें सील

लुधियाना| गलाडा की रेगुलेटरी विंग ने गांव थरीके में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच इमारतों को सील कर दिया। यह कार्रवाई बिना अनुमति और नियमों की अनदेखी कर बनाए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ की गई। अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण कर रहे डेवलपर्स को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसके बाद गलाडा ने विशेष टीम का गठन कर मौके पर पहुंचकर सीलिंग अभियान चलाया। गलाडा ने संबंधित डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। गलाडा अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग सस्ते प्लॉट का लालच देकर भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं। इन अवैध कॉलोनियों में न तो सरकारी मंजूरी होती है और न ही तय मानकों का पालन किया जाता है, जिससे खरीदारों को भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। गलाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संदीप कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट, मकान या किसी भी तरह की संपत्ति खरीदने से बचें। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कॉलोनियों में गलाडा की ओर से पानी, सीवरेज और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *