थर्टी फर्स्ट पर चलेगा पुलिस का चेकिंग अभियान:शराब पीकर वाहन चलाने वालाें की ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच; होटल-ढाबों पर रहेगी नजर

आज वर्ष 2024 का अंतिम दिन है। पुराने साल की विदाई और नए साल का जश्न शहर में आज मनाया जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की खास रहेगी नजर रहेगी। हर चौराहे पर पुलिस का चेकिंग पॉइंट रहेगा। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच होगी। होटल से लेकर ढाबों तक शराब परोसने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पहले से ही अपनी प्लानिंग करके रख ली है। पिछले तीन दिन से लगातार पुलिस अधिकारी बाइक पेट्रोलिंग कर पूरे शहर में घूम रहे है। साथ में जेल वाहन भी चल रहा है। बेवजह देर रात तक सड़कों पर घूमने वाले और बेवजह चाय दुकानों पर खड़े युवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नए साल के जश्न को देखते हुए युवा टोलियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रतलाम शहर की होटलों और शहरी सीमा के आसपास बने ढाबों पर पुलिस की टीम रात में जांच करेगी। एसपी खुद सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। एसपी अमित कुमार ने बताया कि हर चौराहों पर चेकिंग पॉइंट रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। होटलों व ढाबों के साथ हुड़दंगियों पर खास नजर रहेगी। यह है पुलिस के इंतजाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *