थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम; बाड़मेर में 12 सेंटर बनाए:बस स्टेंड में लगी कतारें, 4 दिन में 7 पारियों में 13831 परीक्षार्थी होंगे शामिल

थर्ड ग्रेड टीचर सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार से 12 एग्जाम सेटरों पर होगी। 17 से 20 जनवरी को 7 पारियों में 13831 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक दिन में दो पारियों में परीक्षा होगी। इधर जिले के परीक्षार्थीयों का सेंटर अन्य जिलों में दिया गया। सरकारी की तरफ से निशुल्क बस से भिजवाया जा रहा है। केंद्रीय बस स्टेंड में स्टूडेंट की लाइनें लग गई। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर थर्ड ग्रेड लेवल फर्स्ट व सेकेंड का एग्जाम करवा रही है। बाड़मेर जिले के परीक्षार्थियों को जोधपुर परीक्षा केंद्र आवंटित हुए हैं। जिसके बाद परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों की बाड़मेर केंद्रीय बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई और बसों में बैठने के लिए अभ्यर्थियों की होड़ लग गई और स्थिति को बेकाबू होते देखा पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर बुलाया गया। युवाओं की कतारें लगाकर बसों में बैठा परीक्षा देने के लिए रवाना किया। 17 से 20 जनवरी तक 7 पारियों में होगी परीक्षा राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- परीक्षा के दौरान प्रथम पारी का समय सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे एवं दूसरी पारी का समय दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। 17 जनवरी को फर्स्ट पारी में सीधी भर्ती परीक्षा 2025 लेवल-प्रथम एवं 18 जनवरी को प्रथम पारी में लेवल सेकेंड की विज्ञान एवं गणित, दूसरी पारी में सामाजिक अध्ययन, 19 जनवरी को फर्स्ट पारी में अंग्रेजी, दूसरी पारी में हिन्दी, 20 जनवरी को फर्स्ट पारी एवं द्वितीय पारी में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 12 सेंटरों पर होंगी परीक्षा परीक्षा समन्वयक राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया- 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान 12 परीक्षा सेंटरों पर 3264 परीक्षार्थियों के लिए, 19 जनवरी को प्रथम पारी में 495 एवं द्वितीय पारी में 3264, 20 जनवरी को एक परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पारी में 105 एवं द्वितीय पारी में 175 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कंट्रोल रूम बनाया जिला कलक्टर ऑफिस में जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके प्रभारी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक (मुख्यालय) बाड़मेर गौतम गोदारा को नियुक्त किया गया है। यह नियंत्रण कक्षा परीक्षा समाप्ति के बाद समस्त सामग्री डाकघर में जमा होने तक संचालित रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *