कोटा में बोरें में मिला पशु का शव:गौ रक्षक मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों के साथ शव लेकर थाने पहुंचे, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ इलाके में शिव मंदिर के पीछे स्थित नाले में एक गाय का बछड़ा बोरी में पैक हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने नाले से दुर्गंध आने पर जब देखा तो बछड़े को बाहर निकाला। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और गौ रक्षक पहुंच गए, जिन्होंने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया।आक्रोशित लोगों ने शिव मंदिर से लेकर उद्योग नगर थाने तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कोटा शहर में 7 दिन में ये दूसरी घटना है। उद्योग नगर थाने पहुंचकर भी प्रदर्शन जारी रहा, जहां लोगों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गाय का बछड़ा बोरी में पैक मिला उसका पैर शिव मंदिर से कुछ दूरी पर मिला है गौ रक्षों की मांग है बछड़े का पोस्टमार्टम करवाया जाए। उद्योग नगर थाने पर गोवंश गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता, गौ रक्षक पहुंचे हैं जो शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। ये खबर भी पढ़े- कोटा में जानवर का सिर व पैर कटे मिले:बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एक्शन की मांग पर अड़े कोटा शहर के नयापुरा इलाके में पशु का सिर व पैर सड़क पर पड़े मिले। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ाके की सर्दी के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से समझाइश की, लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बताया। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *