पहली बार बर्ड विलेज में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का आगाज:वेटलेण्ड एवं रेप्टर प्रदर्शनी लगाई गई, बच्चों ने पक्षियों का संसार जाना-समझा

रामसर साइट और बर्ड विलेज मेनार में आज उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का आगाज हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए स्कूली बच्चों ने पक्षियों के संसार के बारे में जाना और समझा। अपने हाथों से पेटिंग बनाकर बच्चों ने पक्षी संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वेटलैण्ड मेनार तथा विंग्स ऑफ मेनार की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन चित्तौडगढ सांसद सी.पी. जोशी एवं मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव रोडूराम यादव ने किया। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का इस बार का उद्घाटन मेनार में किया गया। कार्यक्रम में मेनार वाना अमरपुरा, नवानिया, खेरोडा, वांसडा व अन्य समीप क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के करीब 2000 बच्चों ने शिरकत की। स्कूली विद्यार्थियों ने ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, नेचर क्विज में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सांसद ने बर्ड फोटो एग्जिबिशन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में वर्ड नेस्ट, वर्ड टेटू BNHS तथा WWF द्वारा वेटलेण्ड एवं रेप्टर की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही वेटलैण्ड मेनार तथा विंग्स ऑफ मेनार की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जोशी ने पक्षियों के संरक्षण में मेनार वासियों के योगदान की सराहना की तथा विकास के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को वेटलेण्ड मित्र की शपथ दिलवायी गई तथा सोविनियर बुक एवं पोकेट वर्ड गाईड का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक उदयपुर सुनील चिद्री, वन संरक्षक अजय चित्तौडा, मुकेश सैनी, राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य राजपाल सिंह, सेवानिवृत आईएएस विक्रम सिंह, WWF से करण भल्ला आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम के पश्चात् स्कूली विद्यार्थियों को मेनार तालाब पर पक्षी दर्शन भी कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *