बठिंडा | बठिंडा थर्मल की झील नंबर 1 के समीप से जाने वाले रास्ते पर रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं था। मृतक के पास से बरामद दस्तावेजों के आधार पर पहचान पवित्तर सिंह (34 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव झंडा कलां जिला मानसा के तौर पर हुई। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद लाश को नौजवान सोसायटी ने सिविल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों के साथ संपर्क होने पर उन्होंने बताया कि मृतक युवक भुच्चो में रह रहा था तथा कीर्तन करता था। सोसायटी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


