थल-जल सैनिक कैंप में छत्तीसगढ़ के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन:TSC में बेस्ट डायरेक्टरेट का खिताब मिला, नेवल को पहली बार नेशनल कैंप में दूसरा पोजिशन

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमपी एवं सीजी) एनसीसी डायरेक्टरेट के आर्मी और नेवी विंग के कैडेट्स ने नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है। जहां आर्मी के NCC कैडेट्स ने थल सैनिक कैंप (TSC) में 17 डायरेक्टरेट को पछाड़कर पहली पोजिशन हासिल की। वहीं नेवी के NCC कैडेट्स ने नौ सैनिक शिविर (NSC) में दूसरा स्थान हासिल किया है। दो स्तर पर मिली इस सफलता ने एमपी-सीजी को देश के सबसे मजबूत निदेशालयों में शामिल कर दिया है। टीएससी में ओवरऑल प्रथम स्थान निदेशालय की सफलता पर मेजर जनरल विक्रांत एम. धुमने, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, ने कहा –“यह असाधारण उपलब्धि हमारे कैडेट्स के अनुशासन, साहस और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने न केवल निदेशालय बल्कि संपूर्ण एनसीसी परिवार को गौरवान्वित किया है।” अब तक बेस्ट परफार्मेंस इन दो कॉम्पिटिशन में जीता मेडल छत्तीसगढ़ के इन कैडेट्स को मिला मेडल शिप मॉडलिंग कैडेट कैलाश कुमार – गोल्ड
कैडेट अंजली राजपूत – गोल्ड सीमैनशिप प्रैक्टिकल
कैडेट नुपूर कुमार साहू – गोल्ड
कैडेट पंकज साहू – गोल्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *