थांदला में जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती की तैयारियां शुरू:पत्रिका विमोचन और ध्वजारोहण, 9-10 जनवरी को होगा मुख्य आयोजन

झाबुआ जिले के थांदला में जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्यजी महाराज की 726वीं जयंती 9 और 10 जनवरी को महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों के तहत रविवार को धर्म ध्वजा के साथ सनातन प्रेमियों का विशाल चल समारोह निकाला गया। इस दौरान पत्रिका का विमोचन भी किया गया। यह चल समारोह बावड़ी मंदिर से नर नारायण मंदिर तक निकाला गया। मंदिर में ध्वजा की पूजा अर्चना की गई, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और भगवान नर नारायण की आरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन समिति के संचालक विश्वास सोनी और राजीव सोनी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि भगवान नरनारायण मंदिर पर पीपलखूंट आश्रम के महंत श्री श्री 108 दयारामदासजी महाराज के आशीर्वाद से पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वनांचल के महंत नारायणदासजी महाराज, रघुवीरदासजी महाराज, सुखरामदासजी महाराज, चिंतामणि महाराज, रामदासजी महाराज, बालकदासजी महाराज, रामेश्वरदासजी महाराज, कैलाशानन्दजी महाराज सहित नगर के सभी सनातन प्रेमी धर्म भक्त उपस्थित रहे। आयोजन का प्रथम आमंत्रण प्रथम पूज्य श्री गणेश मंदिर पर उनके चरणों में अर्पित किया गया। इसी के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से देश के संत महात्माओं और वनांचल की धर्म प्रेमी जनता को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समस्त आयोजन नगर के प्रसिद्ध पंडित द्वारिकाप्रसाद शर्मा के मंत्रोच्चार में संपन्न हुए। इस दौरान बंटी डामोर, अशोक अरोड़ा, पंडित कैलाश आचार्य, महेश गिरी, राजू धानक, सुनील राठौड़, कमलनयन पटेल, जगमोहनसिंह राठौर, डी. के. उपाध्याय, भूषण भट्ट, जितेंद्र राठौड़, महेश नागर, नीरज भट्ट, महेश गढ़वाल, दिनेश नागर, नीरज सोलंकी, पंकज चौरडिया, पवन नाहर, आत्माराम शर्मा, समकित तलेरा, मनोज नागर, जितेंद्र कोठारी, महेंद्र सोनी, विनोद नागर, सुनील सोनी, राजेश डामर, हितेश सोनी, भावेश सोनी, चंचल सोनी, मनीष वाघेला, विवेक व्यास, नितेश सोनी, लाला सोनी, लक्षित सोनी, मुकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म प्रेमी सज्जन उपस्थित रहे। विश्वास सोनी ने जगद्गुरु को समाज के लिए एक महान विभूति बताया। वहीं, राजीव सोनी ने बताया कि आगामी 9 जनवरी 2026 को राम जन्मभूमि के संत सहित देश के अनेक स्थानों से संत थांदला की धर्मधरा पर पधारेंगे। उस रात्रि में महाकाल के परम भक्त नितिन बागवान की टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *