राजगढ़ में गोमाता संकीर्तन यात्रा:श्रद्धालु हाथ ठेलों में 56 भोग लेकर पहुंचे गोशाला, पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना

राजगढ़ शहर रविवार को धार्मिक उत्साह और भक्ति से गूंजा। बड़ा सत्यनारायण मंदिर उत्सव समिति और नव युवक गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित गो-माता संकीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे मंदिर से हुआ और भजन-कीर्तन, जय-जयकार और धार्मिक मंत्रों की गूंज के साथ बम बम आश्रम गोशाला तक पहुंची। भक्त हाथ ठेले में गो-माता के लिए 56 प्रकार के भोग लेकर यात्रा में शामिल हुए। रास्ते में श्रद्धालु झांकी, भजन और कीर्तन में साथ जुड़ते रहे। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में गौ संरक्षण और सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यात्रा के अंतिम चरण में गौ माता के छप्पन भोग का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने हर भोग को श्रद्धा और उत्साह के साथ अर्पित किया। कई लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक भावना को जगाते हैं, बल्कि युवाओं में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति लगाव भी बढ़ाते हैं। समिति ने भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे आयोजन करने की योजना बनाई है, ताकि समाज में गौ सेवा और धार्मिक चेतना का संदेश और व्यापक रूप से फैल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *