डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक उपकरण (पीएसयू) से संबंधित दर्ज कांडों के संबंध में पुलिस अफसरों के साथ व्यापक रूप से चर्चा की। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक उपकरण से संबंधित सभी संवेदनशील, महत्वपूर्ण कांडों का अनुसंधान थाना प्रभारी स्वयं करेंगे। सार्वजनिक उपकरण से संबंधित किसी प्रकार कि रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी निश्चित रूप से प्राथमिकी दर्ज करेंगे। सभी पुलिस अधीक्षक सभी थाना प्रभारी के साथ माह में एक बार अवश्य बैठक करेंगे। बैठक में पुलिस मुख्यालय के आला अफसरों के अलावा आरईआईजी, क्षेत्रीय डीआईजी व कई पुलिस अधीक्षक शामिल थे। सोवरन कॉमट्रेड प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की जांच के लिए एसआईटी गठन का निर्देश : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय सभागार में सोवरन कॉमट्रेड प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के विरूद्ध दर्ज कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में सोवरन कॉमट्रेड प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य में आम लोगों से निवेश के नाम पर प्रलोभन देकर ठगी करने के आलोक में दर्ज कांडों का गहराई से अनुसंधान करने का निर्देश दिया।


