प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में 03 मई को राजधानी रांची के पुराने विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में राज्य के कोने-कोने से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। संविधान बदलने का मुखर अभियान देशवासियों के बीच चलाया जा रहा है, इस वास्तविकता से जनता को अवगत कराने के लिए राज्य स्तर के बाद जिला एवं विधानसभा स्तर पर रैली आयोजित की जाएगी। 40 दिनों तक संविधान रक्षा अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर जाकर संविधान में दिए गए अधिकारों से लोगों को अवगत कराएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। संविधान और कानून के अनुरूप चले देश विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि इस देश में खाई-सी बनती जा रही है। इसे पाटने के लिए राहुल गांधी ने एकता का संदेश देने के लिए पूरे भारतवर्ष की पदयात्रा की। कांग्रेस का मकसद है कि देश एक सूत्र में बंधा रहे,संविधान और कानून के अनुरूप देश चले। एकता को कमजोर करने वाले तथ्य परोस रही भाजपा
कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जो मंशा आतंकियों की है, उनके पीछे बैठे पाकिस्तान की है। उस मंशा पर हमें पानी फेरना है। भाजपा अपने फोल्डर से देश की एकता को कमजोर करने वाले तथ्यों को परोस रही है।


