थाना प्रभारी ने ड्राइवर से की गाली-गलौज…VIDEO:TI बोला-डोमेटिक वाहन का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा था; CSP ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह वाहन चेंकिग के दौरान कारोबारी से गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गाली-गालौज कर रहे थाना प्रभारी का नाम राजवीर गायकवाड़ है। जो पोंडी थाने में पदस्थ हैं। हालांकि, इस मामले में सीएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जबकि टीआई का कहना है कि डोमेटिक वाहन का कमर्शियल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शनिवार रात पोंडी चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक गाड़ी पहुंची। आरोप है कि इस डोमेटिक गाड़ी का कमर्शियल के तौर किया जा रहा था। जिसे लेकर थाना प्रभारी और ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान थाना प्रभारी ड्राइवर से गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी वाहन चालक से गाली-गलौज करते हुए बात करते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस को कानून लागू करने का अधिकार है, लेकिन इस तरह की भाषा और व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। थाना प्रभारी ने दी सफाई मामले को लेकर पोंडी थाना प्रभारी राजवीर गायकवाड़ ने बताया कि संबंधित वाहन निजी था, लेकिन उसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में हो रहा था। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। नियमों के उल्लंघन पर वाहन को रोककर कार्रवाई की गई और 5500 रुपए का ई-चालान काटा गया। सीएसपी ने कही जांच की बात इस पूरे मामले पर चिरमिरी सीएसपी दीपिका मिंज ने कहा कि वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी से पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक को रोका जा रहा था, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *