थाना-8 के अधीन आते इलाकों से तीन वाहन चोरी

थाना-8 के अधीन आते इलाकों में चोरों ने तीन टू व्हीलर चुरा लिए। चोरों ने चोरी की वारदातों को 24 घंटे के भीतर अंजाम दिया है। थाना आठ की पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिग्विजय सिंह पुत्र बलराम राय ने बताया कि उसने फोकल प्वाइंट में स्थित एक दुकान के बाहर अपना मोटरसाइकिल खड़ा किया था। अपना काम निपटाने के बाद जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुका था। इसी तरह से एक अन्य मामले में रोहित कुमार का मोटरसाइकिल और केशव राम यादव की एक्टिवा चोरी हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *