थाने में घुसकर नाबालिग भतीजे और चाचा को पीटा:भोपाल में पुलिस के सामने बरसाए लात-घूंसे; कार में मन मुताबिक काम न होने से नाराज थे आरोपी

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना परिसर में घुसकर एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वारदात शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित यावर अली (15) दसवीं क्लास में पढ़ता है। वह अपने चाचा सलमान अली के साथ डेंटिंग-पेंटिंग के कारखाने में भी बैठता है। यावर के पिता बाबर अली ने बताया- सलमान के कारखाने में एक युवक ने तीन दिन पहले बंपर पर कलर करने के लिए कार दी थी। काम करने के बाद गाड़ी शुक्रवार दोपहर उसे लौटा दी गई। लेकिन युवक और उसके साथियों ने काम ठीक नहीं होने की बात कही। पेमेंट करने से मना कर दिया। इस पर बहस होने के बाद उन्होंने भाई से बदसलूकी की। आखिरकार सलमान ने कार में दोबारा काम कर लौटाने की बात कही। लेकिन युवक और उसके साथी गालियां देते रहे। सलमान को बेरहमी से पीट दिया। मेरा बेटा यावर बीचबचाव करने आया तो उसे बेल्ट से पीटा। बक्कल वाले साइड से उसके सिर पर कई वार किए। सलमान और यावर शिकायत करने शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे। आरोपी पीछे-पीछे यहां भी आ गए। थाना परिसर में भी दोनों के साथ मारपीट की। देखिए, दो तस्वीरें… आरोपी फरार, नाबालिग अस्पताल में
पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। गंभीर रूप से घायल यावर को हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। टीआई बोले- दोनों पक्षों ने की मारपीट
टीआई यूपीएस चौहान ने कहा- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की है। काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… टीआई ने LLB स्टूडेंट को चप्पल से पीटा, थाने में FIR लिखवाने पहुंचा था शिवपुरी में पिछोर थाने के टीआई उमेश उपाध्याय ने एलएलबी स्टूडेंट की चप्पल से पिटाई कर दी। वह थाने में एफआईआर लिखवाने आया था। घटना का वीडियो भी सामने आया है। शिकायत पर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा है कि जांच कर रहे हैं। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *