थाने में शराब पार्टी करते आरक्षकों का VIDEO:कॉन्स्टेबल ने युवक को धमकाया, मोबाइल छीनने की कोशिश की, बिलासपुर SSP ने किया लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 पुलिस कॉन्स्टेबल ड्यूटी छोड़कर थाने में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते देखकर आरक्षक भड़क गया। युवक को जान से मारने की धमकी दी। गालियां भी देने लगा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मोपका पुलिस चौकी में आरक्षकों के शराब पीने और धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 19 नवंबर की रात एक युवक मोपका पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा था। उस समय चौकी में कोई नहीं था। युवक जब चौकी के अंदर एक कमरे में गया, तो देखा कि वहां सामान रखे हुए थे। वहीं, कमरे में 2 आरक्षक बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान युवक ने शराब पी रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगा। इससे पुलिसकर्मी भड़क गए। मोबाइल कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर युवक से गाली-गलौज करने लगा। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरक्षक ने मोबाइल छीनने की कोशिश की इस दौरान आरक्षक संतोष राठौर ने युवक के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरक्षक ने युवक से बहस भी की। युवक किसी तरह चौकी से बाहर निकला और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होते ही SSP रजनेश सिंह ने सरकंडा थाना के टीआई प्रदीप आर्या से रिपोर्ट मांगी थी। टीआई प्रदीप आर्या ने SSP को रिपोर्ट सौंपी। इसी के आधार पर SSP ने एक्शन लेते हुए आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। इस दौरान SSP ने कहा कि यूनिफॉर्म में कोई शासकीय सेवक ऐसे किसी अशोभनीय आचरण प्रदर्शन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… SBI ऑफिस में सर्विस मैनेजर की शराब पार्टी…VIDEO:रायपुर ट्रांसफर होने पर मनाया जश्न, फेयरवेल में दोस्तों संग छलकाए जाम, देर रात तक डांस छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *