राजनांदगांव| न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दो दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक बढ़कर 13 पर पहुंच गया है। इससे ठंड का असर कुछ कम हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में भी तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ठंड में कमी आएगी, वहीं 10 दिन से जारी शीतलहर से भी राहत मिलेगी।


