थाने से बाहर आते युवक ने वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर डाला

एक युवक को थाना कंबोह के बाहर रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से उठाकर उससे माफीनामा लिखवाकर माफी मंगवाई। पुलिस ने युवक को सख्त चेतावनी दी कि वह आगे से ऐसा कदम ना उठाए। युवक की पहचान खेहराबाद के रहने वाले अमृतदीप सिंह के रुप में हुई है। अमृतदीप बीते दिनों थाना कंबोह में किसी काम से गया था। थाना से बाहर आते समय फिल्मी स्टाइल उसने अपने दोस्त से अपनी वीडियो शूट करवाई और उसे सोशल मीडिया पर डाल दी। उस वीडियो में सिद्धू मूसेवाला का गीत ‘मुंडा पावर च…’ लगाया हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो चलते हुए देखा। सोशल मीडिया अकाउंट से युवक का पता लगाया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई उसे हिरासत में लिया। इसके बाद युवक ने इस हरकत के लिए माफी मांगी। सीनियर अधिकारियों ने उसकी माफी मान ली और उसे अंतिम वार्निंग देते हुए छोड़ दिया गया। अमृतदीप सिंह ने कहा कि वे किसी काम से थाना कंबोह आया था। लेकिन थाने से बाहर आते समय उसके दोस्त ने वीडियो बना ली। जिसके बाद उसने उसके पीछे गीत लगाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये उसकी गलती थी और वह इसके लिए माफी मांगता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *