छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंदिरों में चोरी का सिलसिला जारी है। ताजा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। यहां थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित चंडी मंदिर में चोरी हुई है। चोर ने गर्भगृह के चैनल गेट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पार कर ली। सुबह पुजारी को चोरी का पता चला। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की पूरी करतूत कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। कुरूद इलाके में यह दूसरी मंदिर चोरी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर को निशाना बनाया गया था। धमतरी शहर में कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर किले के राम मंदिर से चरण पादुका चोरी हुई। नागेश्वर मंदिर से दान पेटी की चोरी की गई। चोर ने पैसे निकालकर पेटी मंदिर के पीछे फेंक दी। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित काली मंदिर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों से भी पैसे चोरी हुए। इस तरह जिले में अब तक 6 मंदिरों को चोर निशाना बना चुके हैं। अब तक 6 मदिरों में हुई चोरी अब तक 6 मंदिरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। सीसीटीवी में चोरी करते चोर कैद हो गया है। थाने से मंदिरों में हुई चोरी की शिकायत की गई है। लेकिन पुलिस अब तक मंदिरों में हुई चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। चंडी मंदिर में लाखों की चोरी जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने कुरूद के प्रसिद्ध मंदिर आराध्य देवी चंडी मंदिर में बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। माता का आभूषण सोने की रानी हार, सोने की मुकुट कुंडल बिंदिया चांदी के चरण पादुका सहित दान पेटी को चोरी कर ले गया है। आराध्य देवी चंडी मंदिर में माता के श्रृंगार आभूषण गायब होने से लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि चंडी मंदिर में लाखों रुपए की चोरी हुई है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद चोरी के संबंध में कुरूद एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि कुरूद के चंडी मंदिर में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें सीसीटीवी चेक करने पर एक चोर नजर आ रहा है। चोरी के मामले में फॉरेंसिक डॉग स्क्वाड को एक्टिव किया गया है। चोरी मामले में जांच जारी है।


