डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि:कोंडागांव में पुष्प अर्पण के बाद किया वृक्षारोपण

भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव ने जिला मुख्यालय के अटल सदन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी को पुष्प अर्पित किए। पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान का डॉ. मुखर्जी का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धांजलि सभा के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी समेत मनोज जैन, लक्ष्मी ध्रुव, दयाराम पटेल, अश्वनी पांडे, मनीष देवांगन, जितेंद्र सुराना और अन्य पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *