​​​​थार की टक्कर से सिंचाई विभाग के इंजीनियर की मौत:साथी इंजीनियर के साथ डीग से भरतपुर जा रहे थे, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हुआ

डीग में थार गाड़ी ने बाइक सवार दो जूनियर इंजीनियर को टक्कर मार दी। हादसे में एक इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। दोनों सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात है। घटना कुम्हेर डीग रोड़ पर मढेरा चौकी के पास आज दोपहर करीब 12 बजे हुई। जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह निवासी पथैना ने बताया- वह और उसका साथी संजय कुमार निवासी नगर डीग के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। वह विभाग के काम से बाइक पर भरतपुर जा रहे थे। जैसे ही दोनों मढेरा चौकी के पास पहुंचे तो, सामने से तेज रफ्तार में एक थार गाड़ी आ रही थी। थार गाड़ी ने काफी स्पीड में हमारी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद थार गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहीं हम दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे। रोड़ से निकल रहे लोगों ने हमें अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस थार गाड़ी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *