दंडी स्वामी मंदिर में चिकित्सा शिविर कल

लुधियाना| सिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में रविवार 28 दिसंबर को मानवता सेवा के संकल्प के साथ एक विशाल निशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दंडी स्वामी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता पंडित राज कुमार शर्मा करेंगे। पं. शर्मा ने बताया कि शिविर में शहर के विख्यात विशेषज्ञ डॉ. रमेश, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. सुरिंदर गुप्ता अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच और शुगर टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे तथा दवाइयां भी मुफ्त वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन जरूरतमंद मरीजों को आंखों के ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। उनका ऑपरेशन और चश्मों का वितरण भी बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों से इस स्वास्थ्य का लाभ उठाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *