मां भगवती क्लब कल करवाएगा जरूरतमंद कन्या का विवाह

भास्कर न्यूज | लुधियाना मां भगवती क्लब की तरफ से मानवता की सेवा के संकल्प के तहत एक और सराहनीय पहल की जा रही है। क्लब की ओर से कल 28 दिसंबर को एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह सिविल लाइन्स स्थित कपूर टेंट एवं धर्मशाला में पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का और मंजू सिक्का ने बताया कि संस्था का मुख्य ध्येय समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना है। इस कार्य में श्री गुरु नानक परिवार के पवन-रंजना वर्मा, पवन-शिवानी पुनयानी, अमित-राधिका सहगल और स्टैंडर्ड वूलन के कपिल तलवार का विशेष सहयोग रहा है। महासचिव भरत गोयल, पवन कपूर और उपाध्यक्ष जगदीश कपूर कुक्की ने जानकारी दी कि क्लब और दानी सज्जनों के सहयोग से नवविवाहित जोड़े को नए जीवन की शुरुआत के लिए उपहार स्वरूप घरेलू जरूरत का समस्त सामान भी भेंट किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *