दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर:400 जवानों ने नक्सलियों को घेरा, शव और हथियार बरामद; 2025 में अब तक 146 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद करीब 400 जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने 2025 में अब तक 146 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना एसपी गौरव राय के मुताबिक, दोनों जिलों का यह जॉइंट ऑपरेशन है। एनकाउंटर में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। मारे गए 2 नक्सलियों में से एक के 6 जनवरी को हुए बीजापुर जिले के अंबेली ब्लास्ट की घटना में शामिल होने की बात सामने आ रही है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरे वाहन को उड़ाया था। ब्लास्ट में 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। 12 दिन पहले मारी गई 45 लाख की इनामी रेणुका दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 45 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर रेणुका उर्फ बानू को ढेर किया था। रेणुका DKSZC- दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। शव के साथ एक इंसास राइफल, गोला बारूद और लैपटॉप बरामद किया गया। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में अबतक 119 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। शाह ने कहा था- अगले चैत्र-नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा 6 दिन पहले बस्तर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में कहा था कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की थी। लोगों से कहा था कि नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए। हर गांव को एक करोड़ मिलेगा। ……………………………………….. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 45 लाख की इनामी नक्सली ढेर:रेणुका DKSZC मेंबर थी, शव-इंसास राइफल बरामद, इस साल अब-तक 119 से ज्यादा मारे दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में 45 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर रेणुका उर्फ बानू को ढेर किया था। रेणुका DKSZC- दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। शव के साथ एक इंसास राइफल, गोला बारूद और लैपटॉप बरामद किया गया। पढ़ें पूरी खबर राशन का इंतजार कर रहे थे…मिलते ही ठिकाना बदलते:सरेंडर-नक्सली के इनपुट से मारे गए 26 नक्सली, ग्रामीण बोले-फायरिंग सुनकर हम घरों में छिपे थे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर नक्सली राशन के लिए इंतजार कर रहे थे। नक्सलियों को राशन मिल जाता तो ठिकाना बदल देते, लेकिन सरेंडर नक्सली दिनेश का इनपुट एकदम सटीक निकला। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *