पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट, जगुआर का एक जवान शहीद:सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल घायल, नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी टीम

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शनिवार को झारखंड जगुआर के एक कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। जबकि सीआरपीएफ कोबरा 203 बीएन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी और इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोडा जंगल में में हुई। सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान पर थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट कर दिया। घटना में सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची
स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रांची ले जाया गया। यहां राज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीआरपीएफ कोबरा के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी का इलाज जारी है। माओवादियों के शीर्ष नेता छिपे हैं सारंडा में बता दें कि सारंडा वन क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं। उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा कर रखा है, जिस पर पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है। इन विस्फोट में अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है। दरअसल, माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन, अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहार, चंदन लोहार, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्त सदस्यों के साथ सारंडा में भ्रमणशील है। इसी सूचना पर जवान सर्च ऑपरेशन लगातार चला रहे हैं। ——————————————- ये भी खबर पढ़िए चाईबासा में 21 आईईडी बरामद, किए गए डिफ्यूज:नक्सलियों की साजिश नाकाम; एक और दो किलो के थे IED, 55 जिलेटिन स्टिक्स भी बरामद झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 21 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। कराईकेला थानाक्षेत्र के सेरेंगदा के कुचा टोला के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये आईईडी लगाए थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *