दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिरी:नाबालिग की मौत, 5 की हालत गंभीर; पिता पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई है। कार में सवार अन्य 5 नाबालिग घायल हैं। इनमें से एक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस नाबालिग को गाड़ी चलाने देने वाले पिता पर भी FIR दर्ज कर रही है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गीदम का रहने वाला रुद्र झा (15) अपने 5 नाबालिग दोस्तों के साथ गीदम से बारसूर की ओर घूमने गया था। वाहन में कुल 6 नाबालिग लड़के थे। गाड़ी चलाने वाला भी नाबालिग था। बारसूर जाते वक्त कार हिरानार में एक पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य लड़के घायल हो गए। एक को किया रेफर राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें 1 की हालत गंभीर है, जिसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का दंतेवाड़ा में ही इलाज जारी है। पुलिस बोली- पिता पर करेंगे FIR इस मामले को लेकर गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, सड़क हादसे में 1 की मौत हो गई है। जो गाड़ी चला रहा था वो भी नाबालिग है। गाड़ी उसके पिता राजूराम पोयम के नाम से रजिस्टर है। नाबालिग बच्चे को गाड़ी चलाने देना जुर्म है। अब पिता पर भी FIR की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *