लोरमी में लगेंगे 45 लाख के CCTV कैमरे:डिप्टी सीएम बोले- सकारात्मक बदलाव आएगा; अपराधियों तक पहुंचने में मिलेगी मदद

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और लोरमी के विधायक अरुण साव ने नगर की सुरक्षा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 45.47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। डिप्टी सीएम साव ने बताया कि यह कदम निकाय चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में है। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से सड़क दुर्घटनाओं की सटीक जानकारी मिलेगी। इससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही त्वरित कार्रवाई से अपराधों में कमी आने की उम्मीद है। पिछले 14 महीनों में लोरमी नगर पालिका में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। अरुण साव ने आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में लोरमी में और भी विकास कार्य होंगे। उनका मानना है कि इन प्रयासों से शहर की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव आएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा के अटल संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और तेजी से काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *