भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में जिले की 3 नपा में 1 में कांग्रेस और 2 में भाजपा का उपाध्यक्ष बना। किरंदुल में भाजपा और सीपीआई के पार्षदों के क्रॉस वोटिंग करने से कांग्रेस का यहां उपाध्यक्ष बन पाया। किरंदुल में बबलू सिद्दकी उपाध्यक्ष बने तो बचेली नगरपालिका में भाजपा के पास पहले से बहुमत था, यहां कांग्रेस के 1 पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की, बचेली पालिका में सतीश उपाध्यक्ष बने, जिला मुख्यालय में भाजपा के कैलाश मिश्रा उपाध्यक्ष बने। किरंदुल में जहां भाजपा में फूट नजर आई तो बचेली में कांग्रेस के 1 पार्षद ने क्रॉस वोटिंग कर पार्टी के अंदर खलबली मचा दी। पार्टी अब ऐसे पार्षदों को चिन्हांकित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आज होगा नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण: नगरपालिका के बाद अब नगर पंचायत में शनिवार को शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। बारसूर और गीदम नगर पंचायत में शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण से पहले छपवाए गए आमंत्रण कार्ड को लेकर भी जमकर बवाल हो रहा है। दरअसल आमंत्रण कार्ड में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नाम ही नहीं लिखा गया है। गीदम जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नाम नहीं है आौर गीदम जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम भी इस आमंत्रण कार्ड में नहीं है जिससे नाराजगी बनी है।


